ePaper

उचकागांव में महावीरी अखाड़े में दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

Updated at : 08 Oct 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
उचकागांव में महावीरी अखाड़े में दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की हालत गंभीर

गोपालगंज. उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन में बुधवार की शाम अखाड़े में हुए आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

गोपालगंज. उचकागांव थाना क्षेत्र के वृंदावन में बुधवार की शाम अखाड़े में हुए आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान चाकू से हमला कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायलों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घायलों की पहचान वृंदावन के काशी मांझी के पुत्र अवधेश मांझी व मुसाफिर मांझी के पुत्र बादशाह कुमार साह के रूप में हुई है. घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये. स्थानीय सूत्रों के अनुसार अखाड़े में अचानक हुए हमले से अफरातफरी मच गयी. सूचना मिलते ही उचकागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन