बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, तीन घायल

विजयीपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के रतनपुरा चौमुखा गांव में बच्चों के आपसी विवाद ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

विज्ञापन

विजयीपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र के रतनपुरा चौमुखा गांव में बच्चों के आपसी विवाद ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस घटना में दोनों ओर से तीन लोग घायल हो गये. पहले पक्ष से जावेद अंसारी ने गांव के ही जैनुद्दीन अंसारी और तनवीर अंसारी पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उनका आरोप है कि बच्चों के विवाद के दौरान उक्त दोनों लोग आये और उनके साथ मारपीट करने लगे, यहां तक कि उन्हें पकड़कर जमीन पर घसीटा गया. वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से नेशा बेगम ने जावेद अंसारी, लालू अंसारी और आबिद अंसारी समेत सात लोगों के खिलाफ मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन