दहेज में दो लाख नहीं मिलने पर महिला को मारपीट कर घर से निकाला, पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज

Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 18 Jul 2025 7:36 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है. दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिलने के कारण विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है. दहेज में दो लाख रुपये नहीं मिलने के कारण विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. पीड़िता ने अपने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बाजार निवासी जयंती देवी का है. उनकी शादी एक वर्ष पूर्व सीवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के मनोज कुमार से हुई थी. शादी के समय दहेज में दो लाख रुपये नकद की मांग की गयी थी, लेकिन जयंती के पिता आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण यह राशि नहीं दे सके. शादी के बाद ससुराल पहुंचने के बाद से ही विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा. आरोप है कि दो दिन पूर्व मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया. पीड़िता जयंती देवी ने अपने पति मनोज कुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन