ePaper

सारण नहर में तीन दिन बाद बरामद हुआ युवक का शव

Updated at : 03 Oct 2025 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
सारण नहर में तीन दिन बाद बरामद हुआ युवक का शव

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव के एक युवक का शव तीन दिन बाद सारण नहर से बरामद किया गया.

विज्ञापन

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव के एक युवक का शव तीन दिन बाद सारण नहर से बरामद किया गया. मृतक की पहचान बैकुंठपुर निवासी धर्मनाथ राम के 18 वर्षीय पुत्र राॅकी कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण सोमवार को राॅकी कुमार थावे थाना क्षेत्र के कबिलासपुर गांव के समीप सारण नहर में कूद गया था. इसके बाद से वह लापता हो गया. सूचना मिलते ही थावे और मांझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक की तलाश में एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. टीम लगातार दो दिनों तक नहर में खोजबीन करती रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी. बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर मांझा थाना क्षेत्र के जाफर टोला गांव के समीप सारण नहर से युवक का शव बरामद किया गया. शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. स्वजन दहाड़ मारकर रोने लगे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन