गोपालगंज : थावे में किसानों को दी गयी खाद के उपयोग की जानकारी, प्रशिक्षण में खुदरा दुकानदारों ने लिया हिस्सा

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि.

थावे में इंडोरामा इंडिया द्वारा रिटेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि विकास और किसानों के हित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन

छपरा टेरिटरी अंतर्गत रिटेलर प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को थावे के एक निजी होटल में आयोजित किया गया. इसमें जिले के थोक एवं खुदरा विक्रेता दुकानदारों ने भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान इंडोरामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के आरएसएम आशीष शामौन और एएसएम आशीष कुमार ने किसानों के हित एवं कृषि क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

किसानों ने साझा कीं अपनी समस्याएं

किसानों को बेहतर कृषि सामग्री उपलब्ध कराने, उत्पादों के सही एवं संतुलित उपयोग तथा कृषि उत्पादों से संबंधित सही जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रिटेलर एवं थोक विक्रेताओं को उत्पादों की सही जानकारी उपलब्ध कराना था, ताकि वे किसानों को कृषि उत्पादों के संबंध में उचित जानकारी दे सकें.मौके पर बृजकिशोर गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
संजय कुमार अभय

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन