कुचायकोट में 98 भूमिहीन परिवारों को मिला बासगीत का पर्चा

Updated:
विज्ञापन

कुचायकोट प्रखंड में अभियान बसेरा योजना के तहत 98 भूमिहीन परिवारों को बासगीत का पर्चा सौंपा गया। अधिकारियों ने जल्द ही अन्य वंचितों को जमीन देने का वादा किया।

विज्ञापन

कुचायकोट प्रखंड की दस पंचायतों के 98 भूमिहीन परिवारों के चेहरे पर बुधवार को उस वक्त खुशी झलक उठी, जब उन्हें ‘अभियान बसेरा’ योजना के तहत बासगीत का पर्चा दिया गया. प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित पर्चा वितरण कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से लाभुकों को पर्चे सौंपे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद थे अधिकारी व जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश्वर सिंह, अंचलाधिकारी मनोरंजन शुक्ला, प्रखंड विकास पदाधिकारी आदित्य प्रकाश, राजस्व अधिकारी मनन कुमार शुक्ला तथा आरडीओ अशरफ अली ने खजूरी गांव की मंजू देवी, रामगढ़वा की कैकेयी देवी, शिवराजपुर की किरन कुमारी व शीला देवी और योगीपुर के बासुदेव सिंह सहित कुल 98 भूमिहीन परिवारों को पर्चा दिया.

अभियान बसेरा के तहत दी गयी जमीन : सीओ

इस अवसर पर सीओ मनोरंजन शुक्ला ने कहा कि सरकार ‘अभियान बसेरा’ योजना के तहत भूमिहीन गरीब परिवारों को जमीन का बंदोबस्त कराकर स्थायी रूप से बसाने का काम कर रही है. अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि प्रखंड में जो भी भूमिहीन परिवार अब तक बास की जमीन से वंचित हैं, उन्हें जल्द जमीन उपलब्ध करायी जायेगी. कार्यक्रम के दौरान बीडीसी राकेश तिवारी, विपुल सिंह, मुन्ना राय और रमंजय सिंह समेत कई गणमान्य लोग और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.


विज्ञापन
राजेश पांडेय

लेखक के बारे में

By राजेश पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन