थावे पुलिस ने उत्तरप्रदेश में हत्याकांड के आरोपित के घर की कुर्की की कार्रवाई

Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 11 Jun 2025 7:10 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में दर्ज हत्या कांड (कांड संख्या 113/20) के फरार अभियुक्त पवन राजभर के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके उत्तर प्रदेश स्थित घर की कुर्की की.

विज्ञापन

गोपालगंज. थावे थाना क्षेत्र में वर्ष 2020 में दर्ज हत्या कांड (कांड संख्या 113/20) के फरार अभियुक्त पवन राजभर के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसके उत्तर प्रदेश स्थित घर की कुर्की की. अभियुक्त पवन राजभर, उत्तर प्रदेश के थाना खामपार, वर्तमान थाना श्रीरामपुर क्षेत्र के सिरिसिया बाबू भवानी छापर निवासी बीरबल राजभर का पुत्र है. पुलिस ने न्यायालय के आदेश के आलोक में अभियुक्त के पैतृक आवास पर कुर्की-जप्ती की विधिसम्मत कार्रवाई पूरी की. थावे थानाध्यक्ष ने बताया कि हत्याकांड में फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की गयी. गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चिपकाया गया. इसके बाद भी आरोपित ने सरेंडर नहीं किया, तो न्यायालय के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की. पुलिस टीम में थावे थाना के अधिकारियों के अलावा स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद थे. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के घर की संपत्ति की सूची बनाकर उसे जब्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन