ePaper

कुचायकोट में बारिश से लबालब पोखर में डूबने से किशोर लापता

Updated at : 05 Oct 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
कुचायकोट में बारिश से लबालब पोखर में डूबने से किशोर लापता

कुचायकोट. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में शनिवार को बारिश से लबालब हुए पोखर में डूब कर एक किशोर लापता हो गया.

विज्ञापन

कुचायकोट. कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव में शनिवार को बारिश से लबालब हुए पोखर में डूब कर एक किशोर लापता हो गया. लापता किशोर की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के भावपुर गांव निवासी हरीश मधेशिया के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. प्रिंस अपने मामा के घर पर आया हुआ था और बच्चों के साथ घूमते हुए नहाने पोखर में चला गया. बढ़े हुए पानी के तेज बहाव के कारण वह लापता हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन तलाश में जुट गये. कुचायकोट सीओ मणिभूषण कुमार ने बताया कि किशोर की खोज जारी है और स्थानीय पुलिस तथा ग्रामीण मिलकर नदी और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रहे हैं. इलाके में अफरातफरी का माहौल है और परिजन प्रिंस के सुरक्षित मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन