सरकारी स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट में पढ़ाई शुरू, बच्चों को मिली राहत

Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 07 Apr 2025 6:48 PM

विज्ञापन

गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले के सभी सरकारी स्कूलों में अब मॉर्निंग शिफ्ट में पढ़ाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन

गोपालगंज. गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिले के सभी सरकारी स्कूलों में अब मॉर्निंग शिफ्ट में पढ़ाई शुरू कर दी गयी है. इससे स्कूली बच्चों तथा अभिभावकों को राहत मिली है. सोमवार को माॅर्निंग शिफ्ट का पहला दिन था. स्कूली बच्चे अहले सुबह अपने यूनिफॉर्म में स्कूल पहुंचे. सुबह 6:30 बजे ही प्रार्थना की घंटी लग गयी. वहीं 7:00 बजे से पहली घंटी की पढ़ाई शुरू हो गयी. 9:00 बजे से 9:40 बजे त क एमडीएम खिलाया गया. इसके बाद फिर चार घंटी पढ़ाई हुई और 12:20 बजे बच्चों की छुट्टी हो गयी. छुट्टी के बाद बच्चों को आराम करने, खेलने तथा सेल्फ स्टडी का भरपूर मौका मिला. हालांकि पहले दिन कुछ बच्चे अहले सुबह जगने और स्कूल के लिए तैयार होने से परेशान दिखे. बता दें कि अप्रैल माह की शुरुआत से ही तापमान में लगातार वृद्धि हो रही थी. दोपहर के समय स्कूल आने-जाने में छात्रों को काफी परेशानी हो रही थी. इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए स्कूलों के टाइम-टेबल में बदलाव करने का निर्णय लिया. सुबह के समय पढ़ाई होने से न केवल बच्चों को राहत मिली है, बल्कि उनकी उपस्थिति में भी सुधार देखा जा रहा है. शिक्षकों का भी मानना है कि मॉर्निंग शिफ्ट में बच्चों की एकाग्रता बेहतर रहती है और पढ़ाई का माहौल भी शांतिपूर्ण होता है. बता दें कि स्कूलों के लिए यह टाइम टेबल एक जून तक के लिए लागू रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन