गोपालगंज में अगले दो दिन भीषण ठंड का अलर्ट, बहेगी पछुआ हवा, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का कितना असर?

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Dec 2025 6:10 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Gopalganj Weather: समूचे बिहार में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. घने कोहरे और सर्द हवाओं की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने बिहार के गोपालगंज जिले के लिए अगले 48 घंटे तक भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Gopalganj Weather: गोपालगंज में सर्द हवा के कारण शनिवार को कोल्ड डे घोषित कर दिया. रविवार के लिए भी की चेतावनी जारी की है. शीतलहर के कारण शनिवार को तीसरे दिन भी धूप के दर्शन नहीं हुए. कोहरा बूंद-बूंद बनकर बरसती रही. कोहरे के कारण वाहन हाइवे पर रेंगते देखे गये. हेड लाइट जलाने के बाद भी काफी कम दिखायी दे रहा था.

विजिबिलिटी शाम आठ बजे से सुबह सात बजे तक पांच मीटर रहा. जबकि, दिन में सौ पर पहुंच गया. सर्द भरी रात में यात्रियों की जान पर यह ठंड जानलेवा साबित हो रही है. खासकर पटना, बनारस, रांची से आने वाली बसों के यात्री ठंड से परेशान हो रहे. सर्द हवा और गलन से दिन भर लोग ठंड से कंपकंपाते रहे.

कंपाने वाली ठंड का सिलसिला जारी है. यहां शनिवार को दिन का पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही नहीं जा सका. यह सामान्य से भी 5.3 डिग्री कम रहा. रात में फुटपाथ पर जीवन गुजारने वालों के लिए अलाव भी सहारा नहीं बना पा रहा. चीनी मिल से बगास लाकर उसे जला दिया जाता.

लकड़ी नहीं जलाने से बहुत राहत पूस की रात में लोगों को नहीं मिल पा रही. खासकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड में अलाव का इंतजाम नहीं होने से काफी परेशानी हो रही. हिमालय की ओर चक्रवाती स्थितियां बनने से ठंड बढ़ गयी है.

10 किमी प्रति घंटे की गति से बही पछुआ

शनिवार को जिले में दिन का पारा 18.4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा सका. यह सामान्य से भी 5.3 डिग्री कम रहा. जबकि, मसूरी में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दक्षिण पश्चिम से आ रही पछुआ हवा 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बही. दोपहर एक बजे तक तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा, इसके बाद पूरा शहर कड़ाके की ठंड की आगोश में चला गया.

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, लेकिन राहत की उम्मीद नहीं

मौसम विज्ञानी ने बताया कि हिमालय की ऊंचाई वाले पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद मौसम एक और बदलाव के लिए तैयार हो रहा है. 20 से 23 दिसंबर के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा. इस दौरान गोपालगंज व आसपास में हवा की रफ्तार कम बनी रहेगी. तेज हवा नहीं चलने से कोहरा बना रहेगा, जिससे अगले तीन से चार दिनों तक घना कोहरा बरकरार रहेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शीतलहर से स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

शीतलहर एवं घने कोहरे को देखते हुए डीएम पवन कुमार सिन्हा ने जिले के सभी शिक्षण और कोचिंग संस्थानों के समय में बदलाव के निर्देश जारी किये हैं. सभी अंगनबाडी, बोर्ड-सीबीएसइ, आइसीएसइ, बिहार बोर्ड, संस्कृत बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों, मदरसा बोर्ड के अंतर्गत संचालित कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों एवं सभी कोचिंग संस्थानों का संचालन तात्कालिक प्रभाव से सुबह नौ बजे से शाम 4:30 बजे तक किया जायेगा.

सभी अधिकारियों और संस्थान संचालकों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाये. विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि ठंड और कोहरे के दुष्प्रभाव से बचाव किया जा सके.

इसे भी पढ़ें: सावधान! बिहार के 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की कोल्ड डे की चेतावनी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन