ePaper

कटेया पुलिस ने 10 साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

Updated at : 09 Oct 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
कटेया पुलिस ने 10 साल से फरार वारंटी को किया गिरफ्तार

कटेया. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को 10 वर्ष से फरार चल रहे वारंटी कैलाश मुसहर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को 10 वर्ष से फरार चल रहे वारंटी कैलाश मुसहर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. कैलाश मुसहर थाना क्षेत्र के बेलाडीह गांव का निवासी है. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश चौहान ने बताया कि कैलाश मुसहर एक पुराने मामले में न्यायालय से जारी वारंट के बाद से फरार था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से प्रयासरत थी, लेकिन वह जगह-जगह छिपता रहा. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन