पुलिस ने साप्ताहिक कार्रवाई के दौरान 210 आरोपितों को पकड़ा

Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 7:08 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने साप्ताहिक कार्रवाई के दौरान विशेष अभियान चलाया.

विज्ञापन

गोपालगंज. जिले की कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने साप्ताहिक कार्रवाई के दौरान विशेष अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने कुल 210 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से 146 अभियुक्तों को जेल भेजा गया. हत्या के प्रयास के मामलों में 25, हत्या में पांच, पॉक्सो में चार, चोरी में दो तथा आर्म्स एक्ट में पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, शराब के साथ 31 और शराब सेवन में 36 लोगों को पकड़ा गया. जिले में वारंट निष्पादन की दिशा में भी बड़ी कार्रवाई हुई. पुलिस ने 142 वारंट और 10 कुर्की का निष्पादन किया, जबकि 20 इश्तेहार जारी किये. अवैध शराब की बरामदगी में 2427 लीटर देसी और 3677 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. इसके अलावा 21 बाइक, एक बोलेरो, पांच कार, दो पिकअप, एक ट्रक, एक इ-रिक्शा, नकद 61 हजार सात सौ रुपये के साथ 18 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल, एक कट्टा, एक आग्नेयास्त्र, दो कारतूस और कई अन्य सामान भी बरामद किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOVIND KUMAR

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन