सदर अस्पताल में बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी करने वाला पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन
सदर अस्पताल में बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी करने वाला पकड़ाया

गोपालगंज. सदर अस्पताल के ओपीडी वार्ड के सोमवार की सुबह महिला के साथ इलाज को आये बच्चे के गले से लॉकेट की चोरी करने वाले व्यक्ति को सुरक्षा गार्ड ने पकड़ कर नगर थाने को सौंप दिया.

विज्ञापन

गोपालगंज. सदर अस्पताल के ओपीडी वार्ड के सोमवार की सुबह महिला के साथ इलाज को आये बच्चे के गले से लॉकेट की चोरी करने वाले व्यक्ति को सुरक्षा गार्ड ने पकड़ कर नगर थाने को सौंप दिया. आरोपित की पहचान नगर थाने के जादोपुर चौक के निवासी रंजीत कुमार मांझी के रूप में की गयी. बैकुंठपुर थाने के बसहा गांव के निवासी राजकुमार की पत्नी खुशबू कुमारी ने बताया कि सोमवार की सुबह बच्चे की तबीयत खराब होने के बाद सदर अस्पताल के ओपीडी में इलाज कराने के लिए आयी थी. इसी बीच एक व्यक्ति ने मेरे बच्चे के गले से सोने की लॉकेट की चोरी कर ली. इसके बाद बच्चे रोने लगा. पास में ही व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से लॉकेट बरामद किया गया. अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड ने आरोपित से पूछताछ के बाद उसे नगर थाने की पुलिस को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन