थावे स्टेशन से अंग्रेजी शराब के साथ सारण का यात्री गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
थावे स्टेशन से अंग्रेजी शराब के साथ सारण का यात्री गिरफ्तार

थावे. जीआरपी ने प्लेटफॉर्म जांच अभियान के तहत शराब के साथ एक आरोपित को पानी टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

थावे. जीआरपी ने प्लेटफॉर्म जांच अभियान के तहत शराब के साथ एक आरोपित को पानी टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया. रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म जांच अभियान में शक के आधार पर एक यात्री को पानी टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार यात्री के पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर 44 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार आरोपित सारण जिले के मशरक थाने के हरपुर जान वार्ड चार का अरुण कुमार गिरि है. गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी कर गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया. अभियान में जितेंद्र कुमार, राकेश ठाकुर व अजय कुमार समेत रेल पुलिस शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन