ePaper

270 पैकेट शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

Updated at : 06 Oct 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
270 पैकेट शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, तीन फरार

भोरे. स्थानीय थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 270 पैकेट शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

भोरे. स्थानीय थाना क्षेत्र के जगतौली ओपी की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 270 पैकेट शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं परिवार के तीन अन्य साथी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गये. बताया जाता है कि जगतौली ओपी पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के लुहसी गांव निवासी बुलेट यादव के घर अवैध शराब की बिक्री हो रही है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बुलेट यादव के घर छापेमारी की. वहां पुलिस को देखते हैं चार लोग भागने लगे. पुलिस बल ने पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया. वहीं तीन लोग फरार होने में कामयाब हो गये. घर की तलाशी लेने पर बरामदे में रखें 270 पैकेट शराब बरामद की गयी. पकड़े गये युवक की पहचान लुहसी गांव निवासी बुलेट यादव के रूप में की गयी. वहीं फरार भोला यादव, आकाश कुमार एवं विकास कुमार बताये जा रहे हैं. पुलिस ने चारों धंधेबाजों पर मध निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार बुलेट को जेल भेज दिया है. वहीं फरार तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन