ePaper

जमीन के विवाद में ननद-भाभी से मारपीट, चार लोगों पर प्राथमिकी

Updated at : 16 Sep 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन के विवाद में ननद-भाभी से मारपीट,  चार लोगों पर प्राथमिकी

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटकी मगहिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट करने के मामले में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन

कटेया. स्थानीय थाना क्षेत्र के छोटकी मगहिया गांव में जमीन के विवाद को लेकर एक महिला से मारपीट करने के मामले में चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पीड़िता हाफिज मियां की पुत्री हसबुन नेशा है. पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि परिवार में पहले ही खेती-बाड़ी की जमीन का बंटवारा हो चुका है, केवल घर के सामने की थोड़ी जमीन पर विवाद चल रहा है. इस बीच जब उसके पिता घर पर नहीं थे, तभी चाचा तारीफ अली, आरिफ अली, रफीक मियां और अजमेरी खातून हाथों में लाठी, डंडा और सरिया लेकर आये और विवादित जमीन पर जबरन शौचालय बनवाने लगे. विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उसे और उनकी भाभी नसरीला खातून पर हमला कर दिया. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन