Gopalganj News: स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान एक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Sep 2024 5:33 PM

विज्ञापन

Gopalganj News: स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बिजली के करेंट लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गयी. इस घटना के बाद लोगों ने मांग की है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाये जाएं.

विज्ञापन

Gopalganj News: महम्मदपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में शनिवार की सुबह स्मार्ट मीटर लगाने के दौरान बिजली के करेंट लगने से एक ग्रामीण की मौत हो गयी. मृतक का नाम जालिम मियां (45 वर्ष) है, जो शामपुर गांव का निवासी था. यह घटना उस समय हुई, जब दो कर्मी जालिम के घर स्मार्ट मीटर लगाने आये थे. सुबह लगभग नौ बजे, मीटर लगाने के दौरान कर्मियों ने मौजूदा मीटर का तार काटकर उसे लोहे के पाइप समेत जालिम मियां को पकड़ा दिया. अचानक लोहे के पाइप में बिजली का करेंट दौड़ गया, जिससे जालिम मियां की मौके पर ही मौत हो गयी. जालिम मियां की मौत के बाद दोनों कर्मी मौके से फरार हो गये और दर्जनों स्मार्ट मीटर वहीं छोड़ दिये. जालिम मियां की मौत की खबर से गांव में हड़कंप मच गया. गुस्साये ग्रामीणों ने एनएच-331 पर शव को रखकर जाम कर दिया. यह जाम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और दोपहर तीन बजे तक चला. इस दौरान कई यात्री बसें और स्कूली बसें भी जाम में फंसी रहीं, जिससे स्कूली बच्चे भीषण धूप में घंटों तक भूख-प्यास से परेशान रहे. वहीं, घटना ने एक बार फिर से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया में सुरक्षा मानकों की कमी को उजागर किया है. ग्रामीणों ने इस घटना के बाद मांग की है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाये जाएं. प्रशासन को चाहिए कि वह इस मामले में गंभीरता से कार्रवाई करे और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए उचित उपाय करे.

प्रशासन ने दोषियों पर कार्रवाई का दिया भरोसा

घटना की सूचना मिलने पर महम्मदपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार, बैकुंठपुर सीओ गौतम कुमार सिंह, और बीडीओ नंदकिशोर ने घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी और उचित मुआवजा प्रदान किया जायेगा. बीडीओ नंदकिशोर ने बिहार शताब्दी असंगठित कामगार सामाजिक सुरक्षा योजना और कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मुआवजे की घोषणा की.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

जालिम मियां की मौत ने उसके परिवार में कोहराम मचा दिया है. उसकी पत्नी रसूलन वीबी की हालत बुरी हो गयी है और वह लगातार रो रही है. उनके तीन बच्चे अमीर आलम, नरगिस और समीर अपने पिता की मौत पर बिलख रहे हैं. इस हृदयविदारक दृश्य ने गांववालों को भी आंसू बहाने पर मजबूर कर दिया.

जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि के अलावा एमएलसी प्रतिनिधि ब्रजकिशोर सिंह ने भी घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा मिलना चाहिए, ताकि उन्हें इस कठिन समय में मदद मिल सके.

इसे भी पढ़ें: भूमि सर्वेक्षण में इन 4 वजहों से बिहारी हो रहे सबसे ज्यादा परेशान, सरकार को खोजना होगा हल

इंटरनेशनल लेवल का बनेगा दरभंगा एअरपोर्ट, केंद्रीय मंत्री से मिले संजय झा, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन