श्रावण मास के पहले दिन दीवान परसा में निकलेगी 5100 कन्याओं की भव्य कलशयात्रा

Updated:
विज्ञापन
श्रावण मास के पहले दिन दीवान परसा में निकलेगी 5100 कन्याओं की भव्य कलशयात्रा

फुलवरिया. श्रावण मास के पहले दिन ऐतिहासिक दीवान परसा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से भव्य कलशयात्रा निकाली जायेगी.

विज्ञापन

फुलवरिया. श्रावण मास के पहले दिन ऐतिहासिक दीवान परसा स्थित प्राचीन शिव मंदिर से भव्य कलशयात्रा निकाली जायेगी. आयोजन समिति के अनुसार, इस बार 5100 कुंवारी कन्याएं कलशयात्रा में भाग लेंगी. यात्रा हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर प्रांगण से शुरू होकर राजघाट नदी तक जायेगी, जहां जल भरने के बाद पुनः मंदिर लौटेगी. श्रद्धालुओं ने बताया कि पूरे सावन मास मंदिर में महामृत्युंजय जाप, रुद्राभिषेक और भव्य पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया जायेगा. मान्यता है कि यहां भोलेनाथ और माता पार्वती पर सच्चे मन से जलाभिषेक करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है. यही वजह है कि सावन में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. विशेष बात यह है कि दीवान परसा बाजार के मध्य स्थित इस मंदिर क्षेत्र में युगों से मांस-मछली की बिक्री नहीं होती. मान्यता है कि यहां ऐसा करने वालों का विनाश हो जाता है. कलशयात्रा के साथ ही ऐतिहासिक मेले की शुरुआत भी हो जायेगी, जो पूरे श्रावण भर चलेगा. शासन और आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की है, जिससे यह धार्मिक आयोजन एक बार फिर दीवान परसा को आस्था का केंद्र बना देगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Awedhesh Kumar Raja

लेखक के बारे में

By Awedhesh Kumar Raja

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन