जीविका दीदी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, सीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी

भोरे. आदर्श आचार संहिता के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है. जीविका समूह से जुड़ी सरिता देवी, जो बनकटा मल निवासी उमेश राम की पत्नी हैं, पर चुनाव के दौरान एक पार्टी विशेष का पर्चा बांटने का आरोप लगा है
भोरे. आदर्श आचार संहिता के बीच एक बड़ा मामला सामने आया है. जीविका समूह से जुड़ी सरिता देवी, जो बनकटा मल निवासी उमेश राम की पत्नी हैं, पर चुनाव के दौरान एक पार्टी विशेष का पर्चा बांटने का आरोप लगा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया. मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ अनुभव राय ने स्थानीय थाने में सरिता देवी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन की प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया जा रहा है कि सरिता देवी जीविका समूह की हेड हैं और उसी दौरान लोगों के बीच राजनीतिक पर्चा बांटना आचार संहिता के नियमों के विरुद्ध पाया गया. प्रशासन ने कहा है कि मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




