गोपालगंज में हरियाणा पुलिस का छापा, 7 करोड़ के साइबर फ्रॉड अरेस्ट, जानिए कैसे बनाता था शिकार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Jun 2025 9:21 PM

विज्ञापन

साइबर फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार आरोपी को ले जाती हरियाणा पुलिस

Gopalganj News: मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा जांच के दौरान आरोपित की पहचान की गई थी, जिसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर छापेमारी कर गिरफ्तारी की गई तथा विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए गुरुग्राम पुलिस को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

Gopalganj News, संजय कुमार अभय: गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के खरगी छाप गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 7 करोड़ रुपए के साइबर फ्रॉड करने के मामले के आरोपित को गिरफ्तार किया है, जिसे पूछताछ करने के बाद हरियाणा पुलिस को सौंप दिया गया. हरियाणा के साइबर साउथ गुरुग्राम थाने के एसएचओ को साइबर फ्रॉड को लेकर ऑनलाइन शिकायत की गई. इसके बाद हरियाणा पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित से संपर्क किया गया तथा जानकारी ली गई. जिसमें हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर 66 में रहने वाले महेश चंद्र उपाध्याय ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि वह एम3एम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करते हैं.

उनके मोबाइल पर 19 मई को व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि मैं रूप बंसल हूं और आपका फोन नहीं लग रहा है. यह मेरा पर्सनल नंबर है, इसे किसी को मत देना. इसके साथ ही मैसेज करने वाले ने यह बताया कि मैं मीटिंग में व्यस्त हूं और मुझे फोन मत करना.

24 बार में 6 .96 करोड़ की राशि किया था ट्रांसफर

इसके बाद व्हाट्सएप पर मैसेज करने वाले व्यक्ति के द्वारा पेमेंट करने के लिए कहा गया. व्हाट्सएप मैसेज करने वाले व्यक्ति के बताये गये तरीके से महेश चंद्र उपाध्याय ने 19 मई से 27 मई तक 24 बार पेमेंट कर दिया, जिसमें कुल 6 करोड़ 96 लाख दो हजार रुपये भेज दिए गए. उसके बाद एक अन्य नंबर से कॉलर द्वारा खुद को पंकज बंसल बताते हुए फोन किया गया.

इसके बाद पीड़ित महेश चंद्र उपाध्याय को शक हुआ तो उन्होंने दोनों नंबरों की जांच-पड़ताल शुरू की. तब जाकर उन्हें संदेह हुआ कि उनके साथ बड़े पैमाने पर साइबर फ्रॉड हो गया है. जिसके बाद पीड़ित ने हरियाणा पुलिस में साइबर फ्रॉड की शिकायत दर्ज कराई.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विशाल सिंह उर्फ विवेक सिंह को अरेस्ट कर ले गयी हरियाणा पुलिस

गुरुग्राम साइबर थाने की पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए व्हाट्सएप कॉल और मैसेज करने वाले व्यक्ति की पहचान शुरू की, जिसमें मीरगंज थाने के खरगी छाप गांव का लोकेशन मिला. शुक्रवार की देर शाम गुरुग्राम साइबर थाने की पुलिस मीरगंज पहुंची. साइबर फ्रॉड के मामले को लेकर गुरुग्राम और मीरगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से खरगी छाप गांव में छापेमारी की तथा आरोपित विशाल सिंह उर्फ विवेक सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के इन 17 जिलों में 10 और 11 जून को मेघगर्जन और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन