Bihar Rain Alert: बिहार के इन 17 जिलों में 10 और 11 जून को मेघगर्जन और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बिहार के 17 जिलों में 10 और 11 जून को बारिश, तेज हवा चलने के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई है. ऐसे मौसम में लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है.
Bihar Rain Alert: बिहार के मौसम लगातार इन दिनों बदलाव देखने को मिल रही है. कभी जोरदार बारिश, तेज हवा से लोग परेशान हो रहे हैं तो कभी तेज धूप और उमस से लोग बेहाल हैं. इसी बीच पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के सभी उत्तरी जिलों में बारिश और मेघगर्जन का अलर्ट जारी किया है.
आपके शहर में

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 10 और 11 जून को बिहार के 17 जिलों में 30 से 40 की गति में हवा चलने के साथ-साथ बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है.
बिहार के जिन जिलों को लेकर अलर्ट जारी हुआ उनमें ईस्ट और वेस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सीतामढ़ी और शिवहर में मौसम खराब की संभावना है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
दक्षिणी जिलों में मौसम सामान्य रहने की संभावना
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि 10 और 11 जून को बिहार के बक्सर, कैमूर, आरा, रोहतास, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, पटना, अरवल, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर, भागलपुर और खगड़िया में मौसम की स्थिति सामान्य बनी रहेगी. इन जिलों में कोई अलर्ट जारी नही किया गया है.
इसे भी पढ़ें: बिहार से गुजरेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर महज इतने देर में होगा पूरा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए