राजद के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में अपराध व महंगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना

फुलवरिया. बड़कागांव स्थित प्रभु कोल्ड स्टोरेज परिसर में सोमवार को राजद बीएलए-टू प्रशिक्षण सह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया.
फुलवरिया. बड़कागांव स्थित प्रभु कोल्ड स्टोरेज परिसर में सोमवार को राजद बीएलए-टू प्रशिक्षण सह कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष प्रो. अली अकबर अंसारी व राज किशोर यादव ने की. संचालन का दायित्व प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने निभाया. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, प्रधान महासचिव इम्तियाज अली भुट्टो समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन, चुनावी रणनीति और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया. मुख्य अतिथि विधायक राजेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में पारदर्शिता और निष्ठा के साथ विकास कार्य किये हैं. उन्होंने लोगों से वोट केवल काम और ईमानदारी के आधार पर मांगने की बात कही. विधायक ने एनडीए सरकार पर अपराध और महंगाई को लेकर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि जनता आगामी चुनाव में बदलाव चाहती है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता तेजस्वी यादव को भावी मुख्यमंत्री मान चुकी है. कार्यक्रम में मनोज कुमार सिंह, हरेराम सिंह, रघु यादव, अभिषेक कुमार, अभय नंदलाल यादव, राजकुमार सिंह, गया सिंह और भरत यादव कई लोगों ने संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पकड़ मजबूत करने का आह्वान किया. कार्यकर्ताओं ने जोशपूर्ण नारे लगाकर पार्टी नेतृत्व के प्रति समर्थन जताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




