बेटी की डोली उठने से पहले उठ गई पिता की अर्थी, शादी तय कर लौटते समय सड़क हादसे में हो गई मौत
मृतक पशुपतिनाथ तिवारी की फाइल फोटो
Gopalganj Road Accident : गोपालगंज में बेटी की शादी तय कर खुशियों के साथ घर लौट रहे एक पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं. मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी 45 वर्षीय पशुपतिनाथ तिवारी के रूप में हुई है.
Gopalganj Road Accident : गोपालगंज में बेटी की शादी तय कर खुशियों के साथ घर लौट रहे एक पिता की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल गईं. मृतक की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी 45 वर्षीय पशुपतिनाथ तिवारी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
Gopalganj News : बेटी की शादी तय कर लौट रहे थे घर
जानकारी के अनुसार पशुपतिनाथ तिवारी शनिवार को भोरे प्रखंड के दुबे जिगिना गांव में अपनी पुत्री का रिश्ता तय कर घर लौट रहे थे. परिवार में शादी की तैयारियों को लेकर उत्साह था. इसी दौरान कटेया थाना क्षेत्र के इंदरवा पुल के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
Bihar Road Accident: गंभीर रूप से घायल होने के बाद रेफर
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल कटेया रेफरल अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के कसया रेफर कर दिया. इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई.
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पशुपतिनाथ तिवारी खेती-बाड़ी के साथ-साथ पंडिताई कर परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वह अपने पीछे पत्नी बंटी देवी, 22 वर्षीय पुत्री सत्या कुमारी, 14 वर्षीय पुत्र मंगलम तिवारी और 11 वर्षीय पुत्री श्रेया तिवारी को छोड़ गए हैं.
गांव में पसरा मातम
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. जिस घर में बेटी की शादी की खुशियों की चर्चा हो रही थी, वहां अब चीख-पुकार और मातम का माहौल है. ग्रामीणों और रिश्तेदारों की भीड़ मृतक के घर पर जुटी रही.
अज्ञात वाहन की तलाश की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से अज्ञात वाहन की पहचान कर दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










