Gopalganj News : फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन खरीद-बिक्री करनेवाले भूमि माफियाओं की सूची पुलिस ने की जारी, जब्त होगी संपत्ति

Updated at : 28 Jan 2025 10:13 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन खरीद-बिक्री करनेवाले भूमि माफियाओं की सूची पुलिस ने की जारी, जब्त होगी संपत्ति

Gopalganj News : गोपालगंज में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस सख्त हो गयी है. पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज भू-माफियाओं की सूची तैयार कर लिस्ट सार्वजनिक की है. इन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप है.

विज्ञापन

गोपालगंज. गोपालगंज में जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस सख्त हो गयी है. पुलिस ने अलग-अलग थानों में दर्ज भू-माफियाओं की सूची तैयार कर लिस्ट सार्वजनिक की है. इन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर जमीन की खरीद-बिक्री का आरोप है.

लोग खुद करें अच्छे से जांच

एसपी अवधेश दीक्षित के कार्यालय से जारी किये गये भू-माफियाओं की सूची में छह लोग शामिल हैं. इनमें सर्वाधिक पांच भू-माफिया नगर थाना इलाके के रहनेवाले हैं. पुलिस की ओर से इनकी सूची सार्वजनिक करते हुए आम लोगों से जमीन की खरीद-बिक्री से पहले खुद से जांच करा लेने की अपील की गयी है. वहीं, भू-माफियाओं पर हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है. एसपी ने कहा है कि ऐसे कई और भू-माफिया हैं, जिनकी सूची पुलिस थानावार तैयार करा रही है.

हेल्पलाइन नंबर किया गया जारी

पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से भू-माफियाओं से संबंधित शिकायत और सूचना के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. पुलिस अधीक्षक का नंबर 9431822991 और गोपालगंज पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9470092879 पर सूचना देनेवालों का नाम व पता गुप्त रखा जायेगा.

नये कानून की धारा में संपत्ति होगी जब्त

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 107, जो अपराध में प्रयुक्त संपत्ति से संबंधित है. यह नवीन विधि आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त मानी जाने वाली संपत्ति को कुर्क करने और जब्त करने के व्यापक अधिकार देती है. गोपालगंज पुलिस ने इसी कानून के तहत भू-माफियाओं की संपत्ति का आकलन कराकर जब्त करने की बात कही है. दावा है कि यह बिहार का पहला जिला होगा, जहां नये कानून के तहत भू-माफियाओं की संपत्ति को पुलिस जब्त करने जा रही है. एसपी अवधेश दीक्षित ने कहा है कि पहले राउंड में संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई के बाद दूसरे राउंड में भी सूची बनेगी और ये कार्रवाई लगातार जारी रखी जायेगी.

एसपी से मिले गंगदयाल यादव, खुद को बताया निर्दोष

पुलिस की सूची जारी होने के बाद नगर थाना क्षेत्र के नकच्छेद गांव के रहनेवाले गंगदयाल यादव ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित से मिलकर खुद को निर्दोष बताया. मीडिया से उन्होंने कहा कि सामाजिक छवि को धूमिल करने के लिए उनके विरोधियों की चाल है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पर भरोसा है, जांच कर न्याय मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन