Gopalganj News : पहली पाली में 9:00 और दूसरी पाली में 1:30 बजे के बाद किसी भी हाल में नहीं कराएं इंट्री : डीएम

Updated at : 29 Jan 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : पहली पाली में 9:00 और दूसरी पाली में 1:30 बजे के बाद किसी भी हाल में नहीं कराएं इंट्री : डीएम

Gopalganj News : एक फरवरी से शुरू हो रहे इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को लेकर डीएम प्रशांत कुमार सीएच तथा एसपी अवधेश दीक्षित ने मंगलवार को केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ किया.

विज्ञापन

गोपालगंज. एक फरवरी से शुरू हो रही इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा को लेकर डीएम प्रशांत कुमार सीएच तथा एसपी अवधेश दीक्षित ने बुधवार को केंद्राधीक्षक, दंडाधिकारी तथा पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफ किया. सम्राट अशोक भवन में बैठक करते हुए डीएम ने कहा कि कदाचारमुक्त परीक्षा की जवाबदेही केंद्राधीक्षक की होगी.

कदाचार पाये जाने पर संलिप्त लोगों पर होगी कड़ी कार्रवाई

पहली पाली में सुबह 9:00 बजे तथा दूसरी पाली में 1:30 बजे के बाद किसी भी हाल में परीक्षार्थियों इंट्री नहीं करने दें. वीक्षकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके कमरे में कोई परीक्षार्थी नकल नहीं करे. अगर किसी स्तर पर कदाचार पाया गया, तो इसमें लिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. बैठक के बाद संयुक्तादेश को भी जारी कर दिया गया है. परीक्षा को शांतिपूर्ण कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति भी कर दिया गया है. शहर में जाम नहीं लगे, इसके लिए एसडीओ को निर्देश दिया. पहले से ही तैयारी करने को कहा गया. बैठक में जिलास्तरीय वरीय पदाधिकारी अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, दंडाधिकारी एवं केंद्राधीक्षक मौजूद रहे.

बेवजह घूमने वालों पर करें सख्त कार्रवाई

केंद्रों के लिए प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट तथा पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान खासकर परीक्षा केंद्र के आसपास जो फोटो स्टेट की दुकानें हैं, उस पर सतत निगरानी रखें. परीक्षा केंद्र के आसपास बेवजह घूमने वालों को हिरासत में लेकर कार्रवाई करें. परीक्षा केंद्रों पर पहले से ही निषेधाज्ञा लगा दी जायेगी. उसके अनुरूप सख्ती से मजिस्ट्रेट व उड़नदस्ता पालन करायेंगे. हर 10 मिनट पर उड़नदस्ता परीक्षा केंद्र पर पहुंच कर जांच करेगा. केंद्राधीक्षकों को सीधे रिपोर्ट कंट्रोल रूम को करेंगे.

सीसीटीवी कैमरों से कवर रहेगा परीक्षा केंद्र

डीएम ने केंद्राधीक्षकों से कहा कि परीक्षा केंद्र को सीसीटीवी कैमरे से कवर कराएं, साथ ही मेन गेट पर पोस्टर लगाएं, उस पर यह सूचना अंकित हो कि आप सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हैं. साथ ही कहा कि परीक्षा के दौरान वीक्षक मोबाइल नहीं रख सकते. केंद्राधीक्षक भी कीपैड वाला मोबाइल ही रख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन