Gopalganj News : सुबह छाया रहा घना कोहरा, दोपहर में धूप ने दी राहत, शाम होते ही सर्द हवाओं ने किया बेहाल

Updated at : 27 Jan 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : सुबह छाया रहा घना कोहरा, दोपहर में धूप ने दी राहत, शाम होते ही सर्द हवाओं ने किया बेहाल

Gopalganj News : सोमवार की सुबह घने कोहरे ने लोगों को लाचार कर दिया. दोपहर में धूप ने राहत दी, तो शाम होने के साथ ही सर्द हवाओं ने बेहाल कर दिया. शाम को सर्द पछुआ हवा ने जोर पकड़ ली. रात में पाला पड़ने लगा. धूप होने के बाद भी रात का पारा खतरनाक बनता जा रहा है.

विज्ञापन

गोपालगंज. सोमवार की सुबह घने कोहरे ने लोगों को लाचार कर दिया. दोपहर में धूप ने राहत दी, तो शाम होने के साथ ही सर्द हवाओं ने बेहाल कर दिया. शाम को सर्द पछुआ हवा ने जोर पकड़ ली. रात में पाला पड़ने लगा. धूप होने के बाद भी रात का पारा खतरनाक बनता जा रहा है. थोड़ी-सी असावधानी लोगों को बीमार बना दे रही.

शहर में भी वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आये

सुबह शहर से लेकर गांव तक घने कोहरे में लिपटे रहे. दिन के 11 बजे तक हाइवे पर भी वाहनों की रफ्तार लगभग ठप-सी पड़ गयी. शहर में भी वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आये. वहीं दोपहर में धूप का लोगों ने खूब आनंद लिया. हालांकि शाम को फिर तापमान में गिरावट आयी. शहर की सड़कों पर अलाव ही राहगीरों का सहारा बना. वहीं ग्रामीण इलाके में सन्नाटा पसर गया. सात बजते ही ग्रामीण बाजारों में दुकानें बंद हो गयी. लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गये.

रात का पारा आठ डिग्री पर पहुंचा

मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि मौसम सोमवार को शुष्क रहा. दिन के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री दर्ज हुआ तो न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहा. जो सामान्य से 3.5 डिग्री कम रहा. आर्द्रता 97 प्रतिशत रही. धूप से राहत मिली. लेकिन रात में पछुआ हवा 7.9 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती रही.

अगले चार दिनों तक के लिए अलर्ट जारी

मौसम विज्ञानी ने बताया कि अभी चार दिन तक मौसम ऐसा ही रहने का पूर्वानुमान है. 29 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर मौसम फिर करवट लेगा. असर हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र में होगा. उसका प्रभाव गोपालगंज समेत समूचे उत्तर बिहार पर होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन