Gopalganj News : छापेमारी कर हरियाणा साइबर क्राइम की टीम ने गोपालगंज से चार अपराधियों को दबोचा

Updated at : 28 Jan 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : छापेमारी कर हरियाणा साइबर क्राइम की टीम ने गोपालगंज से चार अपराधियों को दबोचा

Gopalganj News : हरियाणा पुलिस की टीम ने गोपालगंज के फुलवरिया, जादोपुर, नगर थाना तथा उचकागांव में ताबड़तोड़ छापेमारी कर चार साइबर फ्रॉड को अरेस्ट किया है. उनके पास से 25 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, 10 पासबुक, 09 मोबाइल जब्त किया गया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. हरियाणा पुलिस की टीम ने गोपालगंज के फुलवरिया, जादोपुर, नगर थाना तथा उचकागांव में ताबड़तोड़ छापेमारी कर चार साइबर फ्रॉड को अरेस्ट किया है. उनके पास से 25 एटीएम कार्ड, 10 चेक बुक, 10 पासबुक, 09 मोबाइल जब्त किया गया है.

नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

गिरफ्तार अभियुक्तों में यादोपुर थाना क्षेत्र के हीरा पाकड़ गांव का निवासी इरफान, श्यामू प्रसाद तथा नगर थाना क्षेत्र के भितभेरवा गांव के निवासी अली अकबर के अलावा फुलवरिया थाना क्षेत्र हरिहरा गांव का निवासी चंदन कुमार शर्मा शामिल हैं. इसके अलावा हरियाणा चरखी दादरी साइबर क्राइम की टीम ने उचकागांव थाना क्षेत्र के जमसड़, वृंदावन मौज तथा बरारी जगदीश गांव में छापेमारी की. हालांकि उक्त जगह पर साइबर क्राइम टीम को सफलता हाथ नहीं लग पायी. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 25 एटीएम कार्ड अलग-अलग बैंक के, 10 चेकबुक, 10 पासबुक तथा 09 एंड्राइड मोबाइल बरामद किये गये हैं. पुलिस उसके नेटवर्क की जांच में जुटी है.

जब्त मोबाइल के सीडीआर को खंगाल रही पुलिस

उनके पास से जब्त मोबाइल के सीडीआर को खंगाला जा रहा. पुलिस को भरोसा है कि उसके नेटवर्क में और भी युवा शामिल हैं. बगैर मेहनत के करोड़पति बनने के लिए साइबर अपराध में जुटे हैं. चरखी दादरी जिले के साइबर क्राइम की टीम ने डिजिटल अरेस्ट कर फ्रॉड करने वालों को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि डिजिटल सिस्टम का इस्तेमाल कर लोगों से फ्रॉड किया है.

धमकी देकर करते थे रुपयों की मांग

हरियाणा चरखी दादरी साइबर क्राइम टीम के नेतृत्वकर्ता थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता चरखी दादरी निवासी संतोष देवी तथा जयवीर के द्वारा ऑनलाइन सिस्टम का इस्तेमाल कर धमकी भरे अंदाज में पैसे का फ्रॉड करने का आरोप लगाया गया है. शिकायतकर्ताओं ने उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप लगाया है कि जान से मार देंगे तथा अपहरण कर लेंगे जैसी धमकी देकर रुपयों की मांग करते थे. इसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित हुई. इसमें एसआइ संजीत कुमार, राजपाल कुमार सहित चार साइबर क्राइम की पुलिस ने गोपालगंज जिले में पहुंचकर उक्त अभियुक्तों के घरों पर छापेमारी की.

डिजिटल अरेस्ट कर 16 लाख का किया था फ्रॉड

हरियाणा चरखी दादरी साइबर क्राइम टीम के थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि उक्त अभियुक्तों ने डरा-धमका कर 16 लाख रुपये का फ्रॉड किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया जायेगा. साथ ही साइबर क्राइम की टीम फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय थाने की पुलिस की मदद से छापेमारी कर रही है. पुलिस की टीम ने पिछले चार दिनों से विभिन्न ठिकानों पर जाल बिछाकर बड़ी कार्रवाई की है.

साइबर फ्रॉड कांड की हो रही हाइलेवल जांच : एसपी

पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित ने बताया कि साइबर फ्रॉड में शामिल चार अपराधियों को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अभी कुछ और अपराधियों के इनपुट मिले हैं. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच कर रही है. जल्दी ही बड़ा खुलासा होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन