Gopalganj News : महाकुंभ में चार परिवारों को अपनों के खाेने का मलाल, लापता लोगों की तलाश जारी

Updated at : 29 Jan 2025 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : महाकुंभ में चार परिवारों को अपनों के खाेने का मलाल, लापता लोगों की तलाश जारी

Gopalganj News : महाकुंभ में मंगलवार को मौनी अमावस्या पर बड़ा हादसा हो गया. संगम नोज के पास देर रात भगदड़ मच गयी. इसमें गोपालगंज की चार श्रद्धालु महिलाओं की मौत की मनहूस खबर आयी. वहीं छह से अधिक लोग लापता हैं, जिनकी तलाश अभी जारी है.

विज्ञापन

गोपालगंज. महाकुंभ में मंगलवार को मौनी अमावस्या पर बड़ा हादसा हो गया. संगम नोज के पास देर रात भगदड़ मच गयी. इसमें गोपालगंज की चार श्रद्धालु महिलाओं की मौत की मनहूस खबर आयी. वहीं छह से अधिक लोग लापता हैं, जिनकी तलाश अभी जारी है. परिजनों को लेकर बेचैनी देखनी देखने को मिली.

परिजनों का कुशलक्षेम जानने के बाद ली राहत की सांस

सूचना के बाद अमूमन लोग अपने परिजनों के साथ-साथ उन परिचितों और शुभचिंतकों का भी हाल-चाल लेने में लग गये, जो प्रयागराज महाकुंभ मेले में अमृत स्नान के लिए गये हुए थे. कई लोगों ने फोन पर संपर्क कर परिजनों का कुशल क्षेम जानने के बाद राहत की सांस ली. मंगलवार की देर रात करीब 2:00 बजे स्नान के लिए संगम की तरफ जाते श्रद्धालुओं के जत्थे का बीच में मची भगदड़ का शिकार हो जाने से लोगों की मौत की बात सामने आयी है.

राम नगर में दो महिलाओं की मौत से बेचैन हो उठे इलाके के लोग

भोरे. रामनगर से स्नान कर पुण्य के लिए कुंभ गये थी. श्रद्धालुओं की माैत की खबर आते ही चारों ओर लोग बेचैन हो उठे. समूचे गांव में मातमी सन्नाटा जैसा माहौल कायम हो गया है. बीते चार दिन पहले मौनी अमावस्या के लेकर प्रखंड क्षेत्र के रामनगर गांव से करीब डेढ़ दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं का जत्था गांव से अमृत स्नान के लिए गये थे. रामनगर के धुरेंद्र गोंड की पत्नी तारा देवी और उसी गांव की सरस्वती देवी इस हादसे की शिकार हो गयीं, तो वहीं दो अन्य महिलाओं का कहीं कोई अता-पता नहीं चल रहा है.

अपने लोगों का हाल जानने के लिए बेचैन रहे लोग

स्थानीय लोग और उनके श्रद्धालुओं के परिजन लगातार साथ गये लोगों के साथ-साथ अन्यों के स्रोतों से भी अपने लोगों का हाल जानने के लिए बेचैन हैं. धुरेंद्र गोंड का परिवार मजदूरी करता है. तारा देवी की मौत के बाद उनके तीन धनंजय गोंड, दीपू गोंड समेत पूरा परिवार सदमे में आ गया. उसके घर के सामने रहने वाले भुटेली मांझी की पत्नी सरस्वती देवी भी भीड़ की शिकार हो चुकी हैं. गोवर्धन मांझी, महेश मांझी, कमलेश मांझी का परिवार मजदूरी करता है. सबको शव के आने का इंतजार है. सही जानकारी नहीं मिलने से सभी लोग परेशान थे. अपडेट करने के लिए लोग बेचैन रहे.

महाकुंभ में बलेसरा की एक महिला की मौत

उचकागांव. स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के बलेसरा की एक महिला की प्रयागराज के संगम पर मची भगदड़ में मौत हो गयी. मृत महिला कांति देवी (65) बलेसरा निवासी स्व बच्चा दुबे की पत्नी बतायी गयी है. बलेसरा गांव से स्व बच्चा दुबे की पत्नी कांति देवी गांव के ही स्व उपेंद्र दुबे की पत्नी किशोरी देवी तथा योगेंद्र भगत व अन्य लोगों के साथ सोमवार को ट्रेन से मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए प्रयागराज गयी थीं. इन दोनों के साथ गांव की कुछ और भी लोग शामिल थे. सभी लोगों ने सकुशल पहुंचकर मंगलवार को मां गंगा के दर्शन-पूजन किये व मंगलवार की सायं अमावस्या तिथि लगने पर स्नान दान करके पुनः बुधवार की भोर स्नान करने को संगम की तरफ जा रहे थे. आगे का रास्ता बंद था और भीड़ धीरे-धीरे बढ़ रही थी. इसी बीच कुछ लोग बैरिकेडिंग तोड़कर कूदने लगे. भगदड़ मच गयी. इस भगदड़ में कांति देवी दब गयीं, जिससे उनकी मौत हो गयी.

अचानक पीछे से आयी भीड़ बनी वजह

शहर के सरेया वार्ड नं चार की मालवीय नगर के रहने वाले व बनारस ग्रामीण बैंक के रिटायर्ड अधिकारी नरेंद्र तिवारी अपनी शिक्षिका पत्नी शीला देवी के साथ कुंभ में थे. घटना के चश्मदीद हैं. उनका कहना है कि अचानक पीछे से तेजी से भीड़ आने की वजह से भगदड़ मची. भीड़ में शामिल कुछ युवक शोर मचाते हुए आगे बढ़े.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन