Gopalganj News : संध्या स्वीट्स में घुसकर फायरिंग करने के मामले में चार आरोपितों ने किया सरेंडर

Updated at : 28 Jan 2025 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
Gopalganj News  : संध्या स्वीट्स में घुसकर फायरिंग करने के मामले में चार आरोपितों ने किया सरेंडर

Gopalganj News : संध्या स्वीट्स हथुआ में घुस कर अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों को जख्मी कर देने के मामले में फरार चार आरोपितों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है.

विज्ञापन

हथुआ. संध्या स्वीट्स हथुआ में घुस कर अंधाधुंध फायरिंग कर दो लोगों को जख्मी कर देने के मामले में फरार चार आरोपितों ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया है. मंगलवार की सुबह मनीछापर गांव के सागर पटेल, अमनचंद्रवंशी, सोहागपुर गांव के राहुल सिंह उर्फ बुची तथा आकाश पटेल ने पुलिसिया दबिश के कारण सरेंडर कर दिया.

पुलिस लगातार बना रही थी दबिश

हथुआ इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, सब इंस्पेक्टर लक्ष्मीनारायण महतो सहित पुलिस बल आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी. यहां तक कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस थावे एवं यूपी में उनके रिश्तेदारों के घर छापेमारी की थी. लेकिन पुलिस की भनक लगते ही आरोपित फरार हो गये थे. पुलिस के लिए चुनौती बने आरोपितों ने घटना के 28 दिन के बाद सरेंडर किया है.

एक जनवरी को की गयी थी अंधाधुंध फायरिंग

यह बताते चलें कि एक जनवरी को हथुआ स्थित संध्या स्वीट्स में घुस कर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी. इसमें छोटा कोईरौली गांव के अजीत कुमार तथा रतनचक गांव के रौशन कुमार उर्फ छोटू सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. पीड़ित के लिखित आवेदन पर सात आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी में मनीछापर गांव के सागर पटेल, अमनचंद्रवंशी, महेश पटेल, सोहागपुर गांव के राहुल सिंह उर्फ बुची, आकाश पटेल, नित्यानंद राय तथा नगर थाने के भीतभेरवा गांव के सर्वेश दुबे को आरोपित बनाया गया था.

इन आरोपितों ने किया सरेंडर

मंगलवार को न्यायालय के समक्ष मनीछापर गांव के महेश पटेल के पुत्र आकाश पटेल, प्रताप चंद्रवंशी के पुत्र अमन चंद्रवंशी, सोहागपुर गांव के चंदेश्वर सिंह के पुत्र राहुल सिंह उर्फ बूची, वीरेंद्र पटेल के पुत्र आकाश पटेल ने सरेंडर किया है. वहीं महेश पटेल, नित्यानंद राय, सर्वेश दुबे अब भी फरार चल रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन