बरौली में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, एक ही परिवार के चार सदस्य हुए घायल
Published by : GOVIND KUMAR Updated At : 21 Sep 2025 6:42 PM
गोपालगंज. बरौली थाना क्षेत्र के पीपरहिया गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.
गोपालगंज. बरौली थाना क्षेत्र के पीपरहिया गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. इस दौरान एक ही परिवार के चार लोगों पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घायलों में पिपराही गांव के निवासी सुनील यादव, माधो यादव, संजीव यादव और रिशु यादव के रूप में हुई है. सभी को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. जानकारी के मुताबिक, गांव में लंबे समय से भूमि को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये. देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गयी और बात हाथापाई से चाकूबाजी तक पहुंच गयी. हमले में चारों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया और दोनों पक्षों के लोग इकट्ठा हो गये. सूचना मिलते ही बरौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रित किया. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है. इधर, परिजनों ने आरोप लगाया कि विपक्षी पक्ष ने सुनियोजित तरीके से हमला कर जमीन हड़पने की कोशिश की है. पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










