ePaper

फेसबुक पोस्ट पर छवि धूमिल करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 07 Nov 2025 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
फेसबुक पोस्ट पर छवि धूमिल करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

कटेया. भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरेश राय ने कटेया के एक युवक पर उनकी तथा एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

कटेया. भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य अमरेश राय ने कटेया के एक युवक पर उनकी तथा एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार की छवि धूमिल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. खुरहुरिया वार्ड नंबर 11 निवासी अमरेश राय ने आरोप लगाया कि कटेया निवासी नीरज यादव द्वारा फेसबुक आइडी से उनके तथा एनडीए उम्मीदवार पर बेबुनियाद व भ्रामक बातें लिखी गयीं, जिसका उद्देश्य राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाना था. अमरेश राय ने बताया कि वे भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य हैं और बिहार में संगठनात्मक दायित्व निभा रहे हैं. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन