ePaper

चुनाव से पहले उत्पाद आयुक्त ने बलथरी बैरियर का किया निरीक्षण

Updated at : 08 Oct 2025 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव से पहले उत्पाद आयुक्त ने बलथरी बैरियर का किया निरीक्षण

कुचायकोट. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गयी है. इसी क्रम में उत्पाद आयुक्त अनुज अग्रवाल और सारण प्रमंडल के उत्पाद उपायुक्त दीनबंधु ने मंगलवार को कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी स्थित उत्पाद जांच पोस्ट का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

कुचायकोट. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक सतर्कता बढ़ा दी गयी है. इसी क्रम में उत्पाद आयुक्त अनुज अग्रवाल और सारण प्रमंडल के उत्पाद उपायुक्त दीनबंधु ने मंगलवार को कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी स्थित उत्पाद जांच पोस्ट का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरियर की साफ-सफाई, तैनात पुलिस बल और उत्पाद कर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि चुनाव अवधि में उत्तर प्रदेश की ओर से आने वाले सभी वाहनों की सघन जांच की जाये और शराब की अवैध तस्करी पर पूरी तरह रोक लगायी जाये. मौके पर उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार, उत्पाद निरीक्षक, दारोगा और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन