घबराएं नहीं, कोरोना काल से 14 दिनों का बनवास देगा जीवनदान
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 Apr 2020 4:24 AM
गोपालगंज : कोरोना वायरस काल में क्वारेंटिन का बनवास ही जीवन दान दे सकता है. वायरस के संक्रमण में आने से बचाव का सबसे बेहतरीन उपाय क्वारेंटिन है. अगर आपको कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह है या फिर सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं और चाहते हैं कि दूसरे लोग संक्रमण से बचें तो इसके […]
गोपालगंज : कोरोना वायरस काल में क्वारेंटिन का बनवास ही जीवन दान दे सकता है. वायरस के संक्रमण में आने से बचाव का सबसे बेहतरीन उपाय क्वारेंटिन है. अगर आपको कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह है या फिर सर्दी-जुकाम से पीड़ित हैं और चाहते हैं कि दूसरे लोग संक्रमण से बचें तो इसके लिए क्वारेंटिन है. हां, 14 दिनों के इस वनवास को यदि उत्साहित होकर बिताया जायेगा.
मन में खुशी के हार्मोंस सीक्रेट होंगे और इम्युनिटी भी बेहतर हो सकती है. वाराणसी सुपर स्पेस्लिटी अस्पताल के डॉ प्रवीण कुमार त्रिपाठी के अनुसार शरीर के स्वास्थ्य के लिए जरूरी क्वारेंटिन को मानसिक सेहत के साथ भी सुधारने की जरूरत रहती है. यदि क्वारेंटिन की अवधि के हर दिन उत्साह के साथ जीया जाये तो सेहत में बहुत जल्द सुधार होता दिखता है.
जानें क्या है क्वारेंटिनडॉ प्रवीण कुमार त्रिपाठी के अनुसार सबसे पहले ये जान लें कि क्वारेंटिन का मतलब खुद को अपने घर के एक कमरे में अलग-थलग कर लेना है. इससे आपके परिवार के किसी अन्य सदस्य या किसी दूसरे शख्स को वायरस का संक्रमण नहीं फैलेगा. कोरोना या सर्दी-जुकाम के लक्षण दिखने पर 14 दिनों का होम क्वारेंटिन कारगर उपाय है. कोरोना वायरस के लक्षण सामने आने में 14 दिन लग जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










