लालगंज से आ रही शराब की खेप पर पुलिस का शिकंजा, 40 बोतल बियर बरामद

Updated:
विज्ञापन
Hajipur News

जब्त शराब के साथ पुलिसकर्मी

Hajipur News : गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने बाइक की सीट पर छिपाकर रखी 40 बोतल बियर बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

हाजीपुर से नवीन कुमार सिंह की रिपोर्ट
Hajipur News : सराय थाना क्षेंत्र के‌ पौड़ा मदन सिह गांव में देर संध्या में पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक बाईक पर रखी 40 बोतल बियर जब्त कर सहित बाईक चालक को गिरफ्तार किया. जानकारी मिली कि सराय थानाध्यक्ष संजीव कुमार को गुप्त सूचना मिली कि लालगंज की ओर से पौड़ा मदन सिंह गांव में शराब की खेप बाईक से पौड़ा मदन सिह गांव की ओर आ रही है. सूचना मिलते ही मामले में थानाध्यक्ष ने संध्या गस्ती में तैनात एसआई संजय कुमार को सूचना दिया, सूचना मिलते ही एसआई ने पुलिस बल के साथ पौड़ा चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. लालगंज की ओर से आ रही बाईक सवार ने पुलिस को देख बाईक सड़क पर खड़ी कर भागने लगा.

आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस बल ने खदेड़ कर बाईक चालक को पकड़ लिया. बाईक की तलाशी लेने पर सीट पर कार्टून में रखा 40 बोतल बियर जब्त कर पुलिस कारोबारी से नाम पता पूछने पर बताया कि सराय थाना क्षेंत्र के‌ पौड़ा मदन सिह गांव निवासी हरि सहनी के पुत्र अशोक कुमार निषाद बताया गया. पुलिस ने मौके से बाईक सहित बियर को जब्त कर कारोबारी को गिरफ्तार कर थाने पर लाकर मामले में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शनिवार को जेल भेज दिया हैं. मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर 40 बोतल बियर के साथ बाईक को जब्त कर बाईक सवार धंधेबाज को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया हैं.

Also Read : महनार में अग्निशमन विभाग का विशेष अभियान, अस्पतालों और नर्सिंग होम की जांच

विज्ञापन
Yuvraj Ratan

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन