थावे मंदिर परिसर से श्रद्धालु की बाइक चोरी, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

थावे. थावे दुर्गा मंदिर परिसर से एक श्रद्धालु की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी.

विज्ञापन

थावे. थावे दुर्गा मंदिर परिसर से एक श्रद्धालु की बाइक अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी. बरौली थाना क्षेत्र के बतरदेह गांव निवासी राम जनम शर्मा ने बताया कि वे दुर्गा मां की पूजा के लिए अपनी बाइक लेकर मंदिर आये थे. पूजा संपन्न करने के बाद जब वापस लौटे, तो उनकी बाइक परिसर से गायब थी. काफी खोजबीन के बावजूद बाइक का पता नहीं चला. इसके बाद उन्होंने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से चोरी की घटना की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन