फुलवरिया में मुर्गी फार्म में घुसा कोबरा, एक घंटा बाद रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फुलवरिया. फुलवरिया प्रखंड के मांझा चतुर्भुज गांव स्थित एक मुर्गी फार्म में सोमवार को विषैला कोबरा दिखाई देने से हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

फुलवरिया. फुलवरिया प्रखंड के मांझा चतुर्भुज गांव स्थित एक मुर्गी फार्म में सोमवार को विषैला कोबरा दिखाई देने से हड़कंप मच गया. मुर्गी फार्म में काम कर रहे कर्मियों ने पहले लाठियों से उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन कोबरा की फुफकार और आक्रामक रवैये के कारण वे पीछे हट गये. इसी दौरान सांप मुर्गियों के बीच घुस गया, जिससे हालात और भयावह हो गये. घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां जुट गये. स्थानीय समाजसेवी विवेक तिवारी ने तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही टीम गांव पहुंची, जिसका नेतृत्व अरुण कुमार राय कर रहे थे. लगभग एक घंटे की सावधानी पूर्ण कार्रवाई के बाद टीम ने कोबरा को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया और एक डब्बे में बंद कर अपने साथ ले गयी. कोबरा के पकड़े जाने के बाद मुर्गी फार्म के कर्मियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी घटनाओं की वजह से वे लगातार दहशत में रहते हैं और प्रशासन से मांग की कि आसपास के क्षेत्र में नियमित सर्प नियंत्रण और जागरूकता अभियान चलाया जाये.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन