ePaper

विजयीपुर के खुटहा नाले में डूबे बच्चे का शव मिलते ही मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम, दोस्तों संग नहाने गये आदित्य का सोमवार को झाड़ी में मिला शव

Updated at : 06 Oct 2025 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
विजयीपुर के खुटहा नाले में डूबे बच्चे का शव मिलते ही मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम, दोस्तों संग नहाने गये आदित्य का सोमवार को झाड़ी में मिला शव

विजयीपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र की भरपुरवा पंचायत के खुटहा नाले में स्नान करने के दौरान रविवार को 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गयी.

विज्ञापन

विजयीपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र की भरपुरवा पंचायत के खुटहा नाले में स्नान करने के दौरान रविवार को 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. सोमवार को उसका शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. मृतक खुटहा गांव निवासी जयराम यादव का पुत्र आदित्य कुमार था. उल्लेखनीय है कि आदित्य रविवार को अपने तीन-चार दोस्तों के साथ खुटहा नाले के पुल के पास नहाने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया. घटना के बाद बच्चों ने शोर मचाया, तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर खोजबीन शुरू की, लेकिन घंटों कोशिश के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चला. सूचना मिलने पर विजयीपुर पुलिस, स्थानीय मुखिया, जिला परिषद सदस्य सहित सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गये. देर शाम प्रशासन के अनुरोध पर एसडीआरएफ टीम गोपालगंज से मौके पर पहुंची और रात तक बच्चे की तलाश करती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. वहीं, सोमवार सुबह पुलिया से करीब सौ मीटर दूर झाड़ियों में आदित्य का शव पानी की सतह पर उपलाता दिखा. शव को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गयी और पूरे गांव में मातम पसर गया. सूचना मिलते ही विजयीपुर थाना के एसआइ प्रमोद कुमार पुष्प अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेज दिया. बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन