कोर्ट कैंपस से बाइक की चोरी, अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी

Published by : SHARWAN KUMAR Updated At : 18 Jul 2025 7:47 PM

विज्ञापन

गोपालगंज. शहर के कोर्ट कैंपस से शुक्रवार को बाइक की चोरी हो गयी. इस मामले में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के विवाह निवासी बृजेश कुमार ने मामला दर्ज कराया है.

विज्ञापन

गोपालगंज. शहर के कोर्ट कैंपस से शुक्रवार को बाइक की चोरी हो गयी. इस मामले में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के विवाह निवासी बृजेश कुमार ने मामला दर्ज कराया है. आवेदन में बताया है कि सुबह करीब 11 बजे कोर्ट में पेशी के सिलसिले में आये थे. उन्होंने अपनी बाइक कोर्ट कैंपस में खड़ी की और अधिवक्ता से मिलने चले गये. कुछ देर बाद जब वह लौटे, तो देखा कि उनकी बाइक वहां से गायब है. आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद पीड़ित ने नगर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHARWAN KUMAR

लेखक के बारे में

By SHARWAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन