Bihar News: एंबुलेंस ड्राइवर को आई नींद, ट्रक में मारी टक्कर,ससुर का शव लेकर जा रहे दामाद की मौत, ड्राइवर घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2021 9:59 AM

विज्ञापन

Bihar Road Accident News: बिहार में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है. जबकि दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हैं. जख्मी को डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया है.

विज्ञापन

अरुण गुप्ता

गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं. यह घटना जिले के बरौली थाना क्षेत्र के सोनबरसा के समीप एनएच-27 की है. मृतक कू पहचान 50 वर्षीय राजकुमार साह के रुप में हुई है. जो कि बरौली थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव का रहने वाला था.

स्थानीय लोगों ने बताया कि शु्क्रवार की सुबह गोरखपुर से मृतक राजकुमार साह अपने ससुर विश्वनाथ साह का शव लेकर सिधवलिया थाने के शाहपुर गांव जा रहे थे. रास्ते में एबुलेंस ड्राइवर को झपकी आ गई. जिससे एंबुलेंस एनएच-27 पर सोनबरसा के पास ट्रक से टकरा गयी. जिससे एंबुलेंस में राजकुमार साह की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गए.

हादसा होने की सूचना पर पहुंची बरौली पुलिस ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. इधर, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक फरार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन