Bihar News: गोपालगंज में गंडक नदी का कटाव तेज, दीपऊ-पकड़ी बांध पर मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

दीपऊ- पकड़ी बांध पर कटाव रोधी कार्य करते मजदूर और स्थल पर पूर्व विधायक

Bihar News: गंडक नदी का धारा दक्षिण की ओर शिफ्ट होने से बांध पर खतरा बढ़ गया है. इंजीनियरों की टीम तैनात है. वहीं कार्यपालक अभियंता कैंप कर बचाव कार्य में जुटे हुए है.

विज्ञापन

संजय कुमार अभय/ Bihar News: गोपालगंज स्थित बैकुंठपुर के दीपऊ-पकड़ी बांध के पास गंडक नदी का कटाव तेज हो गया है. यहां नदी दक्षिण की ओर शिफ्ट कर रही. जिससे बांध के पास हो रही कटाव तेज हो गया है. कटाव को देखते हुए आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गयी है. उधर, कटाव की खबर मिलने के साथ ही जलसंसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रमोद कुमार इंजीनियरों की टीम के साथ कटाव स्थल पर कैंप कर रहे. इसके साथ ही पार्कुपाइन व बांस डालकर बचाव कार्य तेज हो गया है. बांध को बचाने की चुनौती विभाग के पास है.

जून में ही यहां कटाव तेज

जून में ही यहां कटाव तब शुरू हुआ है, जब नदी का डिस्चार्ज 50 से 60 हजार के बीच है. नदी के कटावी धारा को पुरवा हवा और धार दे रहा. जिससे तेजी से नदी बांध की ओर बढ़ती जा रही. यहां बांध से चार सौ मीटर दूर नदी बह रही थी. पिछले 24 घंटे में 60 मीटर दूर तक पहुंच चुकी है. जिस रफ्तार से कटाव हो उससे बांध को बचाने की बड़ी चुनौती है. कटाव को देखते हुए इलाके के लोग भी सहमें हुए है. गांवों में अफरा-तफरी जैसा माहौल बना हुआ है. आसपास के लोग भी बांध को बचाने में सहयोग के लिए आगे आ रहे.

बांध से 10 गांवों के लोग होंगे प्रभावित

दीपऊ पकडी कटाव होने से बांध पर कटाव हो रहा. छरकी व बांध के बीच में करीब दीपऊं गांव के 12-15 घर प्रभावित होने की संभावना बन रही है. बांध अभी सुरक्षित है. यहां बांध टूटने के बाद खोरमपुर, पडडिया, फतेहपुर , महारानी, घोघराहां, बांसघाट मंसुरिया, मान टेंगराहीं, बसंत छपरा आदि गांव में तबाही मचा सकती है.

पूर्व विधायक ने कटाव की स्थिति का किया आंकलन

दीपऊ-पकड़ी बांध के पास कटाव की खबर पर भाजपा के पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी मौके पर पहुंचे. वहां बचाव कार्य शुरू था. बचाव कार्यों को निरीक्षण करने के साथ कार्यपालक अभियंता से स्थिति से जानकारी लेकर हर हाल में बांध को बचाने का अपील किया. मौजूद ग्रामीणों से भी सहयोग करने की बात कही. मिथिलेश तिवारी ने दावा किया कि विभाग मुस्तैदी से जुटा है. बांध को हर हाल में बचा लिया जायेगा.

Also Read: औरंगाबाद: गर्मी की छुट्टी में नानी के घर आया था किशोर, अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, बुझा घर का इकलौता चिराग 

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन