Bihar Crime: गोपालगंज में पत्नी की गला रेतकर कर दी हत्या, पुस्तैनी जमीन बेचने को लेकर हुआ था विवाद

Updated:
विज्ञापन
patna crime news

सांकेतिक फोटो

Bihar Crime: बिहार के गोपालगंज जिले में एक शराबी व्यक्ति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या के आरोपी पति संतोष यादव उर्फ बहारन यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है.

विज्ञापन

Bihar Crime: गोपालगंज से एक सनसनीखेज घटना समाने आ रही है, जहां पर एक पति ने संपत्ति बेचने के विरोध करने पर अपने ही पत्नी को धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी है. यह घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेदौली गांव की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि पुस्तैनी जमीन बेचने को लेकर पति पत्नी के बीच झगड़ा होता था. मृतका की पहचान शोभा देवी के रूप में हुई, जिसका उम्र 30 साल है. उसकी शादी 10 साल पहले संतोष यादव उर्फ बहारन यादव से हुई थी. पुलिस ने हत्या के आरोपी संतोष यादव को गिरफ्त्तार कर लिया है.

जमीन और घर बेचने के विरोध कर रही थी पत्नी

मृतका शोभा के पिता दसई यादव ने बेटी की शादी 10 साल पहले संतोष यादव से कराई थी. शादी से पहले संतोष का व्यवहार अच्छा था और दूध बेचकर जीविका चलाता था, लेकिन शादी के बाद संतोष नशे में धुत होकर शोभा देवी से मारपीट करने लगा था. जिस वजह से वह ज्यादातर मायके में ही रहने लगी थी. आरोपी संतोष यादव शराब की जरुरत पूरा करने के लिए 10 दिन पहले अपने पुस्तैनी जमीन और घर बेच दिया था. जब जमीन बिकने की जानकारी मायके में रह रही मृतका शोभा देवी को मिली तो तुरंत ससुराल वापास लौट गयी. इसके बाद इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गयी. पति ने गुस्से में आकर घर में रखे धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी.

मौके पर पुलिस पहुंचकर हत्या के आरोपी पति को किया गिरफ्तार

गांव वालों ने घटना की सूचना नजदीकी थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जा में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस हत्या के आरोपी संतोष उर्फ बहारन यादव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया की घटना की वजह आपसी विवाद हो सकता है. हालांकि पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है.

Also Read: Bihar Crime: बिहार में तेज़ाब डालकर युवक की निर्मम हत्या, अपराधियों ने खेत में फेंक दिया था शव

विज्ञापन
राधेश्याम कुशवाहा

लेखक के बारे में

By राधेश्याम कुशवाहा

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन