एक सप्ताह बाद पकड़ाया शराब का फरार धंधेबाज, पुलिस ने घर से किया गिरफ्तार

विजयीपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस ने रविवार की रात एक सप्ताह से फरार चल रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
विजयीपुर. स्थानीय थाना क्षेत्र की पुलिस ने रविवार की रात एक सप्ताह से फरार चल रहे शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान कोरयां गांव निवासी श्रीकेश राम के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह एक सप्ताह पहले यूपी से शराब लेकर आ रहा था, लेकिन महुअवां मोड़ पर पुलिस को देखकर शराब की खेप छोड़कर फरार हो गया था. ग्रामीण चौकीदार की निशानदेही पर श्रीकेश राम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसी बीच रविवार की शाम सूचना मिली कि आरोपित अपने घर पर है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रात में उसके घर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस अब उससे शराब आपूर्ति नेटवर्क से जुड़ी जानकारी जुटा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




