ePaper

फुलवरिया में युवक पर जानलेवा हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज

Updated at : 05 Oct 2025 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
फुलवरिया में युवक पर जानलेवा हमला, चार के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज

फुलवरिया. फुलवरिया थाना क्षेत्र के इमुलिया माझा गांव में 29 सितंबर को एक युवक पर जानलेवा हमले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

विज्ञापन

फुलवरिया. फुलवरिया थाना क्षेत्र के इमुलिया माझा गांव में 29 सितंबर को एक युवक पर जानलेवा हमले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. घायल युवक नितेश तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी गांव के जयप्रकाश तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, प्रेम देवी और रीता देवी ने अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया. जब उन्होंने विरोध किया, तो आरोपितों ने लाठी, डंडा और चाकू से उन पर हमला कर दिया. हमले में गंभीर रूप से घायल नितेश तिवारी को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फुलवरिया में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर चारों नामजद आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस टीम मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWEDHESH KUMAR RAJA

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन