बिहार : गोपालगंज में दिनदहाड़े बाइक के शोरूम से 36.42 लाख की लूट, फायरिंग में एक युवक जख्मी

Updated at : 25 May 2017 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : गोपालगंज में दिनदहाड़े बाइक के शोरूम से 36.42 लाख की लूट, फायरिंग में एक युवक जख्मी

गोपालगंज : बिहारके गोपालगंज शहर में अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े बंजारी स्थित हीरो बाइक के शोरूम पर फायरिंग कर 36.42 लाख रुपये लूट लिये. गोलीबारी में बाइक खरीदने पहुंचा युवक घायल हो गया. मीरगंज थाने के मिश्रवली टोली निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र पिंटू यादव को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वारदात […]

विज्ञापन

गोपालगंज : बिहारके गोपालगंज शहर में अपराधियों ने गुरुवार की दोपहर दिनदहाड़े बंजारी स्थित हीरो बाइक के शोरूम पर फायरिंग कर 36.42 लाख रुपये लूट लिये. गोलीबारी में बाइक खरीदने पहुंचा युवक घायल हो गया. मीरगंज थाने के मिश्रवली टोली निवासी राजेंद्र यादव के पुत्र पिंटू यादव को सदर अस्पताल में भरती कराया गया. वारदात के बाद बाइक सवार तीनों अपराधी बंजारी की तरफ भाग निकले. घटना के बाद शहर के व्यवसायियों में दहशत है. मौके पर पहुंची पुलिस से आक्रोशित लोगों की झड़प भी हो गयी. लूटपाट से उग्र हुए लोगों ने नेशनल हाइवे 28 को जाम कर दिया. लोगों के हंगामा और सड़क जाम के कारण देर शाम तक एनएच पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित रहा.

डॉक्टर ने इंजीनियरिंग के छात्र को मारी गोली

एजेंसी मालिक राजीव कुमार ने बताया कि एजेंसी से बिक्री के पैसे बैंक में जमा करने के लिए चार कर्मी बोलेरो से जाने के लिए निकले थे. तभी पहले से घात लगाये अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के दौरान रुपयों से भरा एक बैग लेकर कर्मी भाग निकला. वहीं, दूसरे बैग में रखे गये 36 लाख 42 हजार रुपये अपराधियों ने लूट लिये अैर बाइक सवार तीनों अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले.मामलेमें जांच के लिए पुलिस अधिकारियों की तीन टीम छापेमारी करने के लिए गठित की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन