बैंगन से बनाएं कुछ अलग, ट्राई करें ये 5 रेसिपी आइडियाज

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 15 Mar 2026 9:00 AM

विज्ञापन

बैंगन से बनी रेसिपी (AI Image)

Brinjal Recipe Ideas: घर में पड़े हुए हैं बैंगन और आप इनसे सिंपल सब्जी के अलावा कुछ और बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में दिए गए रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Brinjal Recipe Ideas: बैंगन एक ऐसी सब्जी है जिसे कई अलग-अलग तरीकों से पकाकर बेहद लाजवाब बनाया जा सकता है. अगर आप बैंगन की अलग-अलग रेसिपी बनाना चाहते हैं तो यहां 5 रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. इन सभी रेसिपीज का स्वाद अलग होता है और ये खाने में भी काफी मजेदार लगती हैं

बैंगन का भरता को करें ट्राई

बैंगन का भरता एक स्वादिष्ट डिश है और आसानी से बन भी जाता है. इसमें बैंगन को आग पर भूनकर उसका छिलका हटाया जाता है और फिर प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और मसालों के साथ भूनकर तैयार किया जाता है.इसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं.

भरवां बैंगन को करें ट्राई

चावल के साथ आप भरवां बैंगन को ट्राई कर सकते हैं. छोटे बैंगन में मसालेदार स्टफिंग भरकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. मसालों का स्वाद बैंगन के साथ मिलकर बहुत लाजवाब लगता है.

बैंगन के पकौड़े को करें ट्राई

अगर आप स्नैक्स में बैंगन से कुछ बनाना चाहते हैं तो बैंगन के पकौड़े को ट्राई कर सकते हैं. इसके बैंगन को पतले स्लाइस में कट किया जाता है. फिर बैंगन के स्लाइस को बेसन के घोल में डुबोकर गरम तेल में फ्राई किया जाता है.

दही बैंगन को करें ट्राई

आप दही बैंगन की रेसिपी को भी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए बैंगन को धोकर टुकड़ों में काट लिया जाता है और तेल में सुनहरा होने तक फ्राई किया जाता है. फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा और मसालों को भुना जाता है. अब फेंटा हुआ दही डालकर फ्राई किए हुए बैंगन डाल दिया जाता है.

बैंगन फ्राई को करें ट्राई 

बैंगन फ्राई एक बहुत ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे आप झटपट तैयार कर सकते हैंइसके लिए बैंगन के स्लाइस को मसालों और बेसन के साथ कोट करके तवे या कड़ाही में फ्राई किया जाता है.

यह भी पढ़ें: Spongy Dhokla Recipe: मिनटों में तैयार करें एकदम मुलायम और जालीदार ढोकला, जानें बनाने का तरीका  

यह भी पढ़ें: Aloo Dum Recipe: घर पर बनाएं सबकी फेवरेट आलू दम, इस तरीके से करें तैयार

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola