सुबह किचन में सबसे पहले किस चीज की सफाई करनी चाहिए? गैस, स्लैब या फिर सिंक में कौन आता है पहले? यहां जानें सही क्रम

Updated:
विज्ञापन
सुबह उठते ही किचन में सबसे पहले किस चीज को साफ करना चाहिए? AI image

सुबह उठते ही किचन में सबसे पहले किस चीज को साफ करना चाहिए? AI image

Kitchen Vastu Tips: क्या आप भी सुबह उठकर सबसे पहले किचन की सफाई करते हैं, लेकिन यह नहीं जानते कि शुरुआत गैस चूल्हे से करनी चाहिए, स्लैब से या फिर सिंक से? वास्तु शास्त्र में इसे लेकर एक खास क्रम बताया गया है, जिसे अपनाने से घर में सुख समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी बनी रहने की मान्यता है.

विज्ञापन

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में हमारे घर के किचन को सबसे जरूरी जगहों में से एक बताया गया है. वास्तु की मानें, तो हमारे घर का किचन पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी को बहुत ही जल्दी अट्रैक्ट करता है. माना जाता है कि किचन में ही मां अन्नपूर्णा का वास होता है, इसलिए इसकी साफ सफाई का सीधा असर हमारी जिंदगी और सेहत पर पड़ता है. अक्सर बहुत से लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं कि सुबह सोकर उठने के बाद सबसे पहले किस चीज की सफाई करनी चाहिए, गैस चूल्हा, किचन स्लैब या फिर सिंक? अगर आप सही चीजों को सही तरीके से साफ करने लगेंगे, तो आपके घर में हमेशा सुख समृद्धि और खुशहाली बनी रहेगी. तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आपको सुबह उठकर किचन में किस चीज को सबसे पहले साफ करना चाहिए और किस चीज को उसके बाद.

morning kitchen vastu tips
morning kitchen vastu tips

सबसे पहले करें गैस स्टोव यानी चूल्हे की सफाई

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जब आप सुबह किचन में कदम रखते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने गैस स्टोव यानी कि चूल्हे की सफाई अच्छे से करनी चाहिए. गैस चूल्हे को हमेशा से ही अग्नि देव का रूप माना जाता रहा है और हमारे घर परिवार की तरक्की के साथ ही हमारी सेहत भी इसी से जुड़ी हुई होती है. अगर रात की कोई गंदगी या चाय दूध के दाग चूल्हे पर रह गए हैं, तो उस पर सुबह की पहली चाय या खाना भूलकर भी नहीं बनाना चाहिए. जब आप सुबह सोकर उठें, तो सबसे पहले एक साफ कपड़े से गैस स्टोव को अच्छी तरह से पोंछ लें. जब आप ऐसा करते हैं, तो आपके घर में कभी भी पैसों या फिर खाने पीने की चीजों की कमी नहीं होती है. इसके अलावा, जब साफ चूल्हे में खाना बनता है, तो पूरे घर में एक पॉजिटिव एनर्जी का फैलना शुरू हो जाता है.

ये भी पढ़ें: मोरपंख की असली ताकत जानकर रह जाएंगे हैरान, किस्मत और जिंदगी बदलनी है तो इसे घर की इन जगहों पर जरूर रखें

आपका दूसरा काम है किचन स्लैब को चमकाना

जब आप गैस चूल्हे को अच्छे से साफ कर लेते हैं, तो इसके तुरंत बाद बारी आती है किचन स्लैब यानी कि काउंटरटॉप की सफाई करने की. किचन में स्लैब वह जगह है, जहां पर सब्जियां काटते हैं, बर्तन रखते हैं और खाना बनाने की तैयारी करते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, गंदे स्लैब पर अगर आप खाना बनाते हैं, तो इसकी वजह से घर में राहु और केतु का काफी बुरा असर पड़ता है. वहीं, अगर साइंस के नजरिये से देखें, तो रातभर में स्लैब पर कई छोटे छोटे बैक्टीरिया जमा होने लग जाते हैं. ऐसा न हो, इसलिए सुबह चूल्हा साफ करने के बाद स्लैब को किसी साफ गीले कपड़े से अच्छे से पोंछ लें. इस बात का खास ख्याल रखें कि स्लैब पर कोई भी फालतू का कबाड़ या फैला हुआ सामान न हो, क्योंकि साफ सुथरा स्लैब देखने में भी अच्छा लगता है और खाना बनाते समय मूड भी फ्रेश रहता है.

सिंक की सफाई करें और नेगेटिव एनर्जी को कहें बाय बाय

जब चूल्हे और स्लैब की अच्छे से सफाई हो जाती है, तो इसके बाद लास्ट में बारी आती है किचन सिंक की सफाई करने की. सिंक का कनेक्शन पानी से होता है और इसी वजह से वास्तु शास्त्र में पानी का सही इस्तेमाल सीधे हमारी पॉकेट यानी फिनांशियल कंडीशन से जुड़ा हुआ बताया गया है. अगर सिंक में रात के जूठे बर्तन बचे हैं, तो सुबह सबसे पहले उन्हें धो लें और अगर बर्तन रात में ही धुल चुके थे, तो सुबह सिंक में थोड़ा पानी डालकर उसे अच्छे से साफ कर लें. मान्यताओं के अनुसार, सिंक में गंदगी या बदबू रहने से घर में दरिद्रता आती है और फिजूलखर्ची बढ़ती है, जबकि साफ सिंक घर में पैसों की तंगी को दूर रखता है और बरकत लाता है.

सुख समृद्धि के लिए कुछ एक्स्ट्रा टिप्स

अगर आप अपने घर और जीवन में सुख समृद्धि चाहते हैं, तो आपको कुछ छोटी छोटी बातों का ख्याल रखना चाहिए. सबसे पहली बात यह है कि आपको कभी भी रात के समय सिंक में जूठे बर्तन छोड़कर नहीं सोना चाहिए. कोशिश करें कि रात को सोने से पहले ही सारे बर्तनों को अच्छे से साफ कर लें, क्योंकि रातभर सिंक में जूठे बर्तन छोड़ना सबसे बड़ा वास्तु दोष माना जाता है और इससे घर में तंगी आती है. इसके अलावा, किचन साफ करने वाले कपड़े को भी रोज अच्छी तरह धोकर सुखाना चाहिए, क्योंकि गंदा कपड़ा रसोई में बीमारी और निगेटिविटी बढ़ाता है. साथ ही, सुबह किचन में खाना पकाने से पहले फर्श पर एक बार झाड़ू या हल्का पोछा जरूर लगा लेना चाहिए. ऐसा करने से रातभर की धूल मिट्टी साफ हो जाती है और रसोई में एकदम फ्रेश और पॉजिटिव माहौल बन जाता है.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 10 रुपये की फिटकरी बदल सकती है आपकी किस्मत और जिंदगी, घर के मुख्य दरवाजे पर टांगते ही दिख सकते हैं ये चमत्कारी फायदे


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola