गांधी मैदान से दौड़ी नशा मुक्त बिहार की मुहिम,पीवी सिंधु ने किया फ्लैग ऑफ

Updated:
विज्ञापन

Olympic medalist PV Sindhu

Patna Marathon 2026: पटना के गांधी मैदान में रविवार की सुबह खेल, उत्साह और जागरूकता का अनोखा संगम देखने को मिला. ‘नशा मुक्त बिहार’ का संदेश देने के लिए आयोजित मैराथन में हजारों युवाओं ने जोश के साथ भाग लिया, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की.

विज्ञापन

Patna Marathon 2026: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ‘नशा मुक्त बिहार’ थीम पर भव्य मैराथन का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु रहीं, जिन्होंने दौड़ को फ्लैग ऑफ कर इसकी शुरुआत की.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि पटना मैराथन में दूसरी बार शामिल होकर उन्हें बेहद खुशी हो रही है और बिहार के युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है.

पीवी सिंधु ने युवाओं के जोश की सराहना की

मैराथन की शुरुआत करते हुए पीवी सिंधु ने कहा कि पटना की यह मैराथन युवाओं के बीच सकारात्मक संदेश फैलाने का बेहतरीन मंच है. उन्होंने बताया कि वह पहले भी पटना आ चुकी हैं और यहां के लोगों का उत्साह हमेशा प्रेरित करता है. सिंधु ने कहा कि खेल और फिटनेस युवाओं को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

नशा मुक्ति जागरूकता के लिए सराहनीय पहल- मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने आयोजन के लिए स्टेट बैंक आंफ इंडिया और मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देने का काम करते हैं. इस मैराथन में ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु की मौजूदगी युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.

पीवी सिंधु के पटना आने पर उन्होंने आभार व्यक्त किया और कहा कि आने वाले दिनों में यह कार्यक्रम और भी बेहतर और बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा, ताकि ‘नशा मुक्त बिहार’ का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके.

करीब 10 हजार प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग और स्टेट बैंक आंफ इंडिया के सहयोग से हर साल आयोजित होने वाली इस मैराथन में इस बार करीब 10 हजार लोगों ने भाग लिया. दौड़ को चार अलग-अलग श्रेणियों में आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए धावकों के साथ-साथ केन्या और इथोपिया के अंतरराष्ट्रीय एथलीट भी शामिल हुए.

प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार भी घोषित किए गए हैं. मैराथन के विजेता को दो लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा, जबकि विभिन्न श्रेणियों में कुल 30 लाख रुपये की पुरस्कार राशि तय की गई है.

गांधी मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी दौड़

मैराथन की शुरुआत गांधी मैदान गेट नंबर एक से हुई. इसके बाद धावक चिल्ड्रेन पार्क, आयुक्त कार्यालय, जेपी गंगा पथ, दीघा गोलंबर, अटल पथ, राजीव नगर क्रिकेट अकादमी, एसके पुरी पार्क होते हुए वापस गांधी मैदान पहुंचे. शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए इस दौड़ ने लोगों के बीच ‘नशा मुक्त बिहार’ का संदेश फैलाया.

Also Read: बिहार के इस जिले में राशन कार्ड धारकों को चेतावनी, e-KYC नहीं कराया तो कट जाएगा लिस्ट से नाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन