मौसम हुआ तल्ख, पारा 42 डिग्री के पार

गोपालगंज : मंगलवार को सूरज के तेवर ने हर किसी को बेचैन कर दिया. 42.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा दिन भर लोगों को झुलसाता रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया. पूर्वी हवा 11 किमी की रफ्तार से चलती रही. पूर्वी हवा के चलने से शरीर से पसीना तर बतर होता रहा. […]
गोपालगंज : मंगलवार को सूरज के तेवर ने हर किसी को बेचैन कर दिया. 42.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा दिन भर लोगों को झुलसाता रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज किया गया. पूर्वी हवा 11 किमी की रफ्तार से चलती रही. पूर्वी हवा के चलने से शरीर से पसीना तर बतर होता रहा. इससे बढ़ी बेचैनी ने अस्पताल में भी मरीजों की तादाद में इजाफा कर दिया. लो सिर दर्द, खासी, सर्दी जुकाम, वायरल की चपेट में आने लगे हैं. शहर में सुविधा के अभाव में दिन भर राहगीर छांव और पानी के लिए भटकते रहे. सुबह नौ बजते ही सूरज की तेज किरणों ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया.
चढ़ते दिन के साथ हवा ने भी अपना रुख बदल लिया. दिन भर हवा पूर्वी होने कारण ऊमस भरी गरमी से लोग बेचैन बने रहे. स्थिति यह रही कि घरों से बाहर निकलनेवाले लोग धूप से बचने को तरह-तरह के जतन करते दिखे. शहर में सबसे बड़ी समस्या छांव और पानी की हो रही है. नगर में ठंडे पानी के प्रबंध भी नाकाफी हैं. स्वयंसेवी संगठनों और समाजसेवियों के स्तर से भी कहीं छांव और पानी के अस्थायी प्रबंध नहीं कराये गये हैं. ऐसे में परेशान राहगीर भटक रहे हैं. सदर अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी और निजी अस्पतालों में डायरिया और दस्त के पीड़ित मरीजों की तादाद भी तेजी से बढ़ती जा रही है. मौसम में इतनी अधिक गरमी देख कर लोग जून के महीने को याद कर कांप जा रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




