6 मई को उठने वाली थी बिटिया की डोली, इससे पहले लाखों के गहने ले उड़े चोर, 3 घरों को खंगाला

Updated:
विज्ञापन

घटना से जुड़ी तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar Crime News: गोपालगंज के सबेया में चोरों ने बुधवार की रात तीन घरों को खंगाला. चोरों ने लगभग 17 लाख रुपए की चोरी की. इनमें से एक के घर में बेटी की शादी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही चोरों ने कीमती गहने चोरी कर लिए.

विज्ञापन

Bihar Crime News: भोरे थाना इलाके के सबेया गांव में बीती रात बेखौफ अपराधियों ने पुलिसिया गश्ती को ठेंगा दिखाते हुए भारी तबाही मचाई. चोरों ने एक ही रात में चुन-चुन कर तीन घरों को अपना निशाना बनाया और लगभग 17 लाख रुपये की संपत्ति समेट कर चंपत हो गए. इस दुस्साहसिक वारदात ने न सिर्फ पुलिस के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है, बल्कि पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है.

विज्ञापन

शादी की तैयारियों पर फिरा पानी

सबसे दुखद करने वाली घटना खटीक के घर हुई. घर में शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं. 3 मई को तिलक और 6 मई को बेटी की शादी तय है. पिता ने जीवन भर की पूंजी लगाकर जो जेवरात बिटिया की विदाई के लिए बनवाए थे, चोरों ने उन पर हाथ साफ कर दिया. अब शादी की खुशियां मातम और सिसकियों में बदल गई है. पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

दुस्साहस: घर के पास ही किया ‘माल’ का बंटवारा

चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने वारदात के बाद भागने की जल्दी नहीं दिखाई. चोरों ने चोरी किए गए बक्सों को घर के पास ही सुनसान जगह पर ले जाकर तोड़ा और वहीं बैठकर गहनों का बंटवारा किया. मौके से टूटे हुए बक्से और बिखरे हुए सामान बरामद हुए हैं, जो चोरों की इत्मीनान से की गई करतूत की गवाही दे रहे हैं. इसके अलावा बलराम खटीक के घर से गहने और कीमती कपड़े चोरी कर ली. गांव के ही नंदकिशोर गोंड के घर से बक्सा उठाकर चोर ले गए, जिसमें लगभग तीन लाख के गहनों से भरा पोटली था.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना के बाद जगतौली ओपी प्रभारी आलोक कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की. पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं. ओपी प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

पुलिस की गश्ती पर उठे सवाल

एक ही रात में तीन घरों में चोरी की इस बड़ी वारदात ने स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि अगर पुलिस एक्टिव होती, तो चोर इतने इत्मीनान से बंटवारा कर भागने में सफल नहीं होते.

(भोरे से सुरेश राय की रिपोर्ट)

Also Read: पटना-आरा-सासाराम NH का निर्माण मई से होगा शुरू, समीक्षा के बाद मिली मंजूरी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन