पटना-आरा-सासाराम NH का निर्माण मई से होगा शुरू, समीक्षा के बाद मिली मंजूरी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Apr 2026 10:31 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Road Development: बिहार के कई जिलों में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. इस बीच पटना-आरा-सासाराम एनएच का निर्माण मई महीने से शुरू होगा. एनएचएआई और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मंजूर सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की गई, जिसके बाद यह फैसला लिया गया.

विज्ञापन

Bihar Road Development: बिहार में पटना-आरा-सासाराम एनएच का निर्माण 15 मई से शुरू होगा. इसके तहत पहले फेज में सुअरा से गड़हनी तक काम होगा. अक्टूबर तक परियोजना के दूसरे फेज में गड़हनी से सदीसोपुर का काम शुरू होगा.

इसके साथ ही मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड फोरलेन सड़क निर्माण और पटना रिंग रोड (कन्हौली-शेरपुर) का भी कार्य आवंटन हो गया है. यह जानकारी एनएचएआई और केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय की सड़क परियोजनाओं समीक्षा बैठक में दी गई. पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाल ने मोकामा-मुंगेर ग्रीनफील्ड और पटना रिंग रोड का भू-अर्जन पूरा कर काम शुरू करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है.

8134 करोड़ की लागत वाली परियोजना की समीक्षा

सचिव पंकज कुमार पाल ने बैठक में राज्य में करीब 8134 करोड़ रुपए लागत वाली करीब 218 किमी लंबाई की एनएच की 6 परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की. इन परियाजनाओं का भू-अर्जन और वैधानिक स्वीकृतियों के कारण काम शुरू नहीं हो सका है.

साथ ही 360 किमी लंबाई की 11 हजार 222 करोड़ की लागत से 12 परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई, जिनकी स्वीकृति के बाद कार्य आवंटित नहीं हो पाया है. इसके साथ ही सचिव ने देरी से चल रही एनएच की तीन परियोजनाओं सहित एनएच की अन्य समस्याओं की भी समीक्षा की.

सचिव ने दिया आदेश

सचिव ने पथ निर्माण विभाग और एनएच के सभी एग्जीक्यूटिव एंजीनियर्स, बीएसआरडीसीएल के सीजीएम, बीआरपीएनएनएल के एमडी और परियोजना निदेशक को निर्देश दिया है. इसमें कहा गया है कि सामान्य मिट्टी के खनन और उपयोग के संबंध में जारी स्टैंडर्ड संचालन प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करें.

विभाग की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं में निर्माण कार्य को तेजी मिलने की संभावना है. पटना में करीब छह किमी लंबाई तक समग्र उद्यान, दीघा से सभ्यता द्वार और भद्र घाट से दीदारगंज तक के कार्यों में डी-सिल्टेड सामग्री का उपयोग किया जाएगा.

Also Read: सहरसा एयरपोर्ट के लिए टेंडर जारी, अपग्रेडेशन और नए बिल्डिंग के निर्माण का रास्ता साफ

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन